पटना ग्रामीण: कांग्रेस ने बीड़ी से बिहार की तुलना की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया बिहारियों का अपमान
केरल कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को ट्वीट कर बिहार की तुलना बीड़ी से की गई। इसे लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा की इससे पूरे बिहार के लोग आहत हैं। मौके पर उन्होंने कांग्रेस के लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के ट्वीट से बिहारियों को अपमानित किया गया है।