मड़ियाहू: डेडारपुर गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जौनपुर के विकासखंड रामनगर के डेडारपुर गांव में इटायें–सीतमसराय लिंक मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।