कंडाघाट: वाकनाघाट सुबाथू रोड पर छौशा पुल के पास हुआ भूस्खलन, स्थानीय लोगों ने PWD विभाग को दी सूचना
उपमंडल कंडाघाट के तहत आने वाले वाकनाघाट सुबाथू मार्ग पर छौशा पुल के पास भूस्खलन होने के चलते रोड़ बंद हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां पर भूस्खलन लगातार जारी है। रोड बंद होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को दी है। एसडीओ कंडाघाट पीडब्ल्यूडी विभाग शुभम अग्रवाल ने बताया कि मौके पर मशीनरी को भेजा जा रहा है ताकि रोड बहाल किया जा सके।