गिर्वा: गंगकुंड आयड़ में एक अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग, नागरिक सुरक्षा टीम ने किया रेस्क्यू
Girwa, Udaipur | Feb 16, 2025 उदयपुर, (सुबह 11:00 बजे) – उदयपुर के गंगकुंड आयत में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महज 10 मिनट के अथक प्रयास के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर भोपालपुर पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी