जसवंतनगर: तहसील व बिजली घर में स्मार्ट मीटर बिलिंग के खिलाफ विद्युत उपभोक्ताओं का विरोध, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर की मांग
विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की गलत बिलिंग और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सामूहिक विरोध जताया। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर अधिक यूनिट दिखा रहे हैं। बिल जमा करने के बाद भी बिना सूचना बिजली काट दी जाती है और दोबारा कनेक्शन के लिए अतिरिक्त धन लिया जाता है।