बालोद: PM आशा योजना के तहत खरीफ-रबी फसलों की खरीदी के लिए पंजीकरण 28 फरवरी तक, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी उपार्जन
Balod, Balod | Feb 20, 2026 जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पी.एम. आशा) योजना के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 और रबी विपणन वर्ष 2026-27 की चयनित फसलों के लिए किसान समितियों के माध्यम से ई-समायुक्ति पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।