बांसवाड़ा: क्रांति दिवस पर सम्मानित होने वाले सरपंचों का भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा में किया गया स्वागत
गढ़ी उपखण्ड के भीमपुर ग्राम पंचायत के सरपंच रामलाल रेटूआ व ग्राम पंचायत गांगरवा छोटी सरवन की सरपंच चंपादेवी का10 मई 2025 को जयपुर में क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कर्मश्री अवार्ड सूची में नामांकित होने पर जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पूँजीलाल गायरी के नेतृत्व मे मंगलवार दोपहर 12 बजे सरपंचो का स्वागत किया गया ।