रामगढ़: रामगढ़ में मोबाइल झपट्टामार गैंग सक्रिय, एक ही शाम में तीन वारदातें; CCTV में कैद बदमाश, लाडली योजना के कैमरे बंद
Ramgarh, Alwar | Apr 26, 2026 रामगढ़ कस्बे में इन दिनों मोबाइल झपट्टामार गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। बुधवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल छीनने की तीन घटनाएं सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पहली घटना गोविंदगढ़ मोड़ पर हुई, रविवार को सुबह ग्यारह बजे पुलिस ने गोविंदगढ मोड़ स्थित सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें चोर दिखाई दे रहे है।