ग्वालियर गिर्द: झूठ बोलकर युवती से शादी रचाई, सास और पति ने सोना और ₹2 लाख की नकदी छीनी
कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने बुधवार दोपहर SP आफिस पहुंच कर अपने पति और सास पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।उसने कहा है कि उसके पति उमेश माहौर ने 2015 में उससे झूठ बोलकर शादी की थी और कहा था कि वह अच्छा पैसा कमाता है और घर का मकान है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था सुनीता माहौर अपने साथ लाई 10 तोला सोना और 2 लाख रुपए उमेश और अपनी सास को सौंप चुकी थी