मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को चार बजे त्रिवेणी संगम में भीड़ के बावजूद नौका संचालन जारी रहा। प्रशासन द्वारा लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत के बाद भी कुछ लोग बिना जैकेट के नौका विहार करते नजर आए। वहीं पुरवा से नवनिर्मित पुल के नीचे से कुछ श्रद्धालु पैदल नदी पार करते दिखे। सडक़ नहीं होने के कारण पाइप के सहारे जोखिम उठाकर नदी पार करने की घटनाएं भी सामने आईं।