बबेरू: बबेरू में अतर्रा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Dec 3, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के रहने वाले विनय पुत्र शिवमोहन उम्र करीब 20 वर्ष यह,आज बुधवार के शाम बाइक मे सवार होकर बबेरू से अपने गांव जा रहा था। तभी अतर्रा रोड में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया हैं।