मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थान की विशेष चेकिंग करें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आता है तो उससे पूछताछ की जाए और संतुष्टि होने पर उसे जाने दिया जाए। थाना प्रभारी का कहना की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।