चंदौली: अलीनगर थाना में ब्याज माफियाओं पर पुलिस की सख्ती, मुकदमा दर्ज, SP ने सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की दी थी चेतावनी
अवैध सूदखोरी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय थाने में मामला दर्ज हुआ। अलीनगर के मो. लक्ष्मन ने आरोप लगाया कि कर्ज चुकाने के बाद भी आरोपी गुंडा टैक्स मांग रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आमजन से ऐसे मामलों की सूचना देने की अपील की गई है।