पिथौरा: मोगरा पाली के समीप कार व बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौत
मोगरा पाली सरायपाली मोड़ के पास आज कार एवं बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने से, बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है । मृतक ग्राम साल्हे भाठा थाना तेंदुकोना निवासी होना बताया जा रहा है । वहीं कार महासमुंद की बताई गई है , घटना आज शाम करीब 4:00 बजे के आसपास की बताई गई है । घटना की सूचना मिलने के बाद तेंदूकोना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुड़ गई है ।