पटना ग्रामीण: पटना में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, सीएम नीतीश कुमार का अब कपार पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नौकरी के मामले में किए गए ऐलान को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने शुक्रवार को जमकर हमला बोला है। शक्ति यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाषा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उनका कपार पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है।