पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 23 में 5 अपराधियों ने की फायरिंग,पटना सेंट्रल SP चंद्र प्रकाश ने दी जानकारी
राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 23 में शुक्रवार को दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पटना सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से यह पता चला है कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने फायरिंग की है। वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।