पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा- तेजस्वी की बुआ का नाम होना चाहिए क्रूरता बनर्जी
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान अजय आलोक ने कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा कि तेजस्वी की बुआ का नाम ममता बनर्जी नहीं बल्कि क्रूरता बनर्जी होना चाहिए।