तुरकौलिया: मथुरापुर में शुक्रवार को दो व्यक्तियों के घर में आग लगने से करीब चार लाख की संपत्ति जलकर खाक
तुरकौलिया के मथुरापुर वार्ड 11 में शुक्रवार दो व्यक्तियों के घर मे आग लगने से करीब चार लाख की संपति जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम व ग्रामीण आग बुझाते तब तक गणेश राम व रामायण राम का घर व घर मे रखा बाइक,कपड़ा,वर्तन व अनाज जल गया। बीडीओ सन्तोष राज ने बताया कि आग से हुए दोनों के नुकसान की रिपोर्ट स्थानीय थाना,अंचल व आपदा को दे दी गई है।