महोबा: रैपुरा खुर्द में कूलर से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 कूलर से करंट लगने से 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि वह घर पर काम कर रहे थे, तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।