राठ: मुस्करा खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
Rath, Hamirpur | May 30, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।