मंगलवार की सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव 24 अप्रैल को छतरपुर दौरे पर आएंगे। वह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य अंधविश्वास, पाखंड और जातिवाद के खिलाफ “संविधानवादी सोच” को मजबूत करना है। कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं।