बेंगाबाद: जमीन खाली करने के विवाद में लोगों ने बदवारा निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल किया, धनबाद के लिए रेफर किया गया
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा के रामेश्वर हेंब्रम को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को 4 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रामेश्वर हेंब्रम के पिता ने थोड़ा सा जमीन दूसरे को रहने के लिए दिया था। वह जमीन खाली कराया हुआ करीब 15 से 20 साल हो गया था।