मरवाही: मरवाही के सहकारी बैंक में हुई उठाईगिरी का पर्दाफाश, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 15 हजार रुपये और बाइक बरामद
दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही के सहकारी बैंक से पैसा निकालने मगुरदा निवासी लाल चंद आया था इसी दौरान अज्ञात लोगों ने थैले में ब्लेड मार कर 20 हजार रुपये उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पतासाजी की, गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को मनेंद्रगढ़ इलाके से पकड़ा गया