दलौदा: अफजलपुर पुलिस ने दलोदा रोड से 2 किलो 51 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, अल्टो कार भी जब्त
मंदसौर। "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने 2 किलो 51 ग्राम अवैध अफीम के साथ राहुल पिता जगदीश निवासी साखतली को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्टो कार से अफीम लेकर दलोदा जा रहा था, पुलिस ने कार समेत करीब 10 लाख रुपए का मशरूका जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,