गिरिडीह: उसरी नदी में इंटर की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, गुमशुदगी के दो दिन बाद पुलिस जांच में जुटी
सिरसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे मिले युवती के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 12 बजे भारी पुलिस बल के बीच मेडिकल टीम ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में किया।बुधवार सुबह युवती का श,व उसरी नदी में पानी में तै,रता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।