वैर: भुसावर में 20 मई को 4 घंटे बिजली कटौती, मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित
Weir, Bharatpur | May 19, 2026 भुसावर। JVVNL के अनुसार, 20 मई को लगातार दूसरे दिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। वैर सहायक अभियंता हरदेव कुलदीप ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन भुसावर से निकलने वाले भुसावर द्वितीय फीडर और क्रेशर फीडर की आपूर्ति रखरखाव व मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगी।