लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 33 में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।