पटना ग्रामीण: आज आप 34 साल के हैं, वह दिन दूर नहीं जब आप भी 70-74 साल के होंगे: तेजस्वी यादव के बयान पर सांसद चिराग पासवान
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार कहते आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 34 साल के युवा से डर गए हैं और इसीलिए अब धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इतना गुरुर किसी को नहीं होना चाहिए। आज आप 34 साल के हैं, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब आप भी 70-74 साल के होंगे।