पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा,PM नरेंद्र मोदी के धमकी को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धमकी दिया है उस धमकी को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर उन्होंने कई बड़े नेताओं के बिहार आने को लेकर भी कहा कि सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार मत आईए बल्कि चुनाव के अलावे भी बिहार आते रहिए।