उदयपुर: सुशासन तिहार का अंतिम शिविर ग्राम ललाती में संपन्न, 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल
राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 जिले का अंतिम जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर उदयपुर विकासखंड के ग्राम ललाती में सम्पन्न हुआ। शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में आज कुल 723 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 692 मांग संबंधी एवं 31 शिकायत संबंधी आवेदनं