डुमरांव: डुमरांव के पूर्व विधायक ने कहा-कुछ चाटुकार पत्रकार नैरेटिव फैला रहे कि गड्ढों की भराई निजी फंड से हो रही, यह सरासर गलत
Dumraon, Buxar | Apr 30, 2026 डुमरांव में रोड के गड्ढों की भराई को लेकर अब सियासी दांव पेंच तेज हो गया है। डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने दावा किया कि दो दिनों जो बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गड्ढों की भराई की गई उसे उन्होंने अपने निजी कोष से बनवाया है। हालांकि उक्त कार्य में नगर परिषद की जेसीबी काम में लगी हुई थी। अब इसपर सवाल उठने लगे है।