नौगढ़: राजदरी देवदरी में वन विभाग ने पर्यटकों से कहा- जंगल को रखें स्वच्छ और सुरक्षित
नौगढ़ क्षेत्र के राजदरी-देवदरी समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर सोमवार शाम 04 बजे को वन विभाग ने पर्यटकों को स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी। विभाग ने जंगल क्षेत्र में गंदगी फैलाने और भोजन पकाने के लिए आग जलाने पर रोक लगाई है। साथ ही वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।