Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

हिमाचल में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट @topfans #breakingnews2025 #DivyaHimachal #panchyateletion #solanocounty ...

Solan, Solan | Jan 20, 2026

MORE NEWS

7 जून को लहसुन के दामों में बढ़ोतरी सोलन सब्जी मंडी में ₹40 से लेकर 145 रुपए प्रति किलो तक बिका लहसुन...

7 जून को लहसुन के दामों में बढ़ोतरी सोलन सब्जी मंडी में ₹40 से लेकर 145 रुपए प्रति किलो तक बिका लहसुन...

Solan, Solan | Jun 7, 2026

जीनियस ग्लोबल स्कूल में सखी 2026 की धूम
-100 से ज्यादा माताओं ने खेलों और गपशप में बिताए यादगार पल
-भावना को मिला सुपर टैलेंटेड मॉम और सविता को बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब

सोलन
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में नर्सरी और प्री-नर्सरी क्लास के बच्चों की माताओं के लिए एक बेहद खास और मजेदार कार्यक्रम सखी 2026 का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में करीब 100 माताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद माताओं को एक ऐसा मंच देना था जहां वे रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ पल अपने लिए जी सकें, सहेलियां बना सकें और बच्चों की परवरिश से जुड़े अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ बांट सकें। कार्यक्रम में कई तरह की मजेदार प्रतियोगिताएं और खेल रखे गए, जिनमें माताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कड़ी टक्कर के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरते हुए भावना ने सुपर टैलेंटेड मॉम 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अपने बेहतरीन पहनावे और अंदाज से सबका दिल जीतने वाली सविता भारद्वाज को सुपर मॉम (बेस्ट ड्रेस्ड) 2026 चुना गया।

पेपर डांस और तंबोला में जमी महफिल...
कार्यक्रम के दौरान हुए खेलों ने खूब समां बांधा। कपल्स की तरह माताओं के लिए रखे गए पेपर डांस फ्लोर गेम में प्रीति ठाकुर और निशा की जोड़ी विजेता बनी। वहीं, स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर करने वाली मोनिका ठाकुर, पूनम, खीरा देवी, रीना देवी और किरण वाला को बेस्ट डांस के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, महिलाओं के पसंदीदा खेल तंबोला में राज कौशल, मोनिका मेहता, निधि शर्मा, मीना और निशा ने बाजी मारी।

मां ही होती है बच्चे की पहली शिक्षक...
कार्यक्रम में खास तौर पर पहुंचीं भुवनेश्वरी शर्मा और राज कौशल ने सभी माताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है और वही बच्चे के भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने स्कूल की इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से माताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। 

सखी-2026 माताओं के प्यार और जुड़ाव का जश्न: नीति शर्मा...
स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की सखी 2026 सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं था, बल्कि यह माताओं के आपसी प्यार और जुड़ाव का जश्न था। बेहद खुशी है कि माताओं ने इसमें बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम ने परिवारों और स्कूल के बीच संबंधों को और मजबूत किया व ऐसी यादें बनाई जो लंबे समय तक संजोकर रखी जाएंगी।

जीनियस ग्लोबल स्कूल में सखी 2026 की धूम -100 से ज्यादा माताओं ने खेलों और गपशप में बिताए यादगार पल -भावना को मिला सुपर टैलेंटेड मॉम और सविता को बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब सोलन शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में नर्सरी और प्री-नर्सरी क्लास के बच्चों की माताओं के लिए एक बेहद खास और मजेदार कार्यक्रम सखी 2026 का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में करीब 100 माताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद माताओं को एक ऐसा मंच देना था जहां वे रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ पल अपने लिए जी सकें, सहेलियां बना सकें और बच्चों की परवरिश से जुड़े अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ बांट सकें। कार्यक्रम में कई तरह की मजेदार प्रतियोगिताएं और खेल रखे गए, जिनमें माताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कड़ी टक्कर के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरते हुए भावना ने सुपर टैलेंटेड मॉम 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अपने बेहतरीन पहनावे और अंदाज से सबका दिल जीतने वाली सविता भारद्वाज को सुपर मॉम (बेस्ट ड्रेस्ड) 2026 चुना गया। पेपर डांस और तंबोला में जमी महफिल... कार्यक्रम के दौरान हुए खेलों ने खूब समां बांधा। कपल्स की तरह माताओं के लिए रखे गए पेपर डांस फ्लोर गेम में प्रीति ठाकुर और निशा की जोड़ी विजेता बनी। वहीं, स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर करने वाली मोनिका ठाकुर, पूनम, खीरा देवी, रीना देवी और किरण वाला को बेस्ट डांस के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, महिलाओं के पसंदीदा खेल तंबोला में राज कौशल, मोनिका मेहता, निधि शर्मा, मीना और निशा ने बाजी मारी। मां ही होती है बच्चे की पहली शिक्षक... कार्यक्रम में खास तौर पर पहुंचीं भुवनेश्वरी शर्मा और राज कौशल ने सभी माताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है और वही बच्चे के भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने स्कूल की इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से माताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। सखी-2026 माताओं के प्यार और जुड़ाव का जश्न: नीति शर्मा... स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की सखी 2026 सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं था, बल्कि यह माताओं के आपसी प्यार और जुड़ाव का जश्न था। बेहद खुशी है कि माताओं ने इसमें बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम ने परिवारों और स्कूल के बीच संबंधों को और मजबूत किया व ऐसी यादें बनाई जो लंबे समय तक संजोकर रखी जाएंगी।

Solan, Solan | Jun 7, 2026