वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की ओर से औपचारिक बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देव कुमार यादव ने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि किसी भी पेंशनर को कोषागार स्तर पर असुविधा नहीं होगी। उन्होंने अपूर्ण भाग-3 को अभियान के माध्यम से पूर्ण कराने का भरोसा दिया। बैठक में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा मौजूद रहे।