लातेहार: बरवाडीह के सरईडीह शिव मंदिर में जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ
बरवाडीह:अक्षय तृतीया के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत सरईडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।