करछना: नैनी देवरख में चल रहे तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दूसरे दिन सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की शिरकत
करछना तहसील क्षेत्र के नैनी देवरख में बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चल रही तीन दिवसी राष्ट्र हनुमंत कथा के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। कथा सुनने के लिए अन्य जिला व प्रदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।