आरोन: हिनोतिया चौराहे पर दुकानों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को आरोन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹7100 नगदी जप्त
Aron, Guna | Jun 20, 2026 आरोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर बड़ी कार्यवाही की। 20 जून को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात सूचना पर हिनोतिया चौराहे पर दुकानों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा है। मौके से ₹7100 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ खेलते पकड़े गए 6 लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।