उनियारा: बिलोता में तालाब की पाल पर तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज
Uniara, Tonk | Aug 24, 2024 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के बिलोता ग्राम के तालाब की पाल पर तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया है। इस मामले में बिलोता ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश कुमार मीणा ने अलीगढ़ पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की नियत से तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।