उनियारा: उनियारा में भारत बंद का रहा असर, एससी-एसटी संगठनों ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
Uniara, Tonk | Aug 21, 2024 उनियारा में एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का असर पूर्णतया रहा। इसे लेकर एससी-एसटी संगठनों की और उनियारा कस्बे में रैली निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों में होकर गुजरी। रैली उपखंड कार्यालय पर पहुंची। जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम त्रिलोक चंद मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।