खरगोन जिले के महेश्वर में इंदौर लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर के असिस्टेंट प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी महिला सहायक प्राध्यापक की मनचाही पोस्टिंग धार जिले में कराने के बदले 4 लाख रुपए मांग रहा था।