चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 77 वर्षीय सुधा बाला देवी की उनके बेटे जब्बर सिंह ने बुधवार रात 12 बजे धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गुरुवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर लिया और अपने अपराध को स्वीकार किया।