बौंसी: ज़मीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Apr 16, 2026 बांका जिले के बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेन्द्र कुमार मंडल के अनुसार 14 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी बहाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पिता, माता, पत्नी व भाभी के साथ मारपीट की।