आगरा: थाना लोहामंडी के आलमगंज में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल
Agra, Agra | Jul 21, 2024 आगरा के थाना लोहा मंडी इलाके के आलमगंज में म्यूजिक सिस्टम के तार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इस झगड़े में तीन लोगों को चोटे आई हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है की हिस्ट्रीशीटर अकील कुरैशी और उसके भाई जमील कुरैशी समेत अन्य भाइयों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया।