तारानगर: तोगावास में दो सगे भाइयों पर परिवार के पांच जनों ने किया हमला, कुल्हाड़ी से दो घायल, गर्दन कटने पर एक बेहोश
भालेरी थाना के गांव तोगावास में खेत बुवाई से पहले घास काटने गये दो सगे भाईयों पर परिवार के ही पांच जनों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है।वहीं हमले में दोनों भाई गंभीर घायल हो गये। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर परिजनों ने खेत में पहुंचकर घायलो को पहले भालेरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक ईलाज कर चूरू रेफर कर दिया।