रायपुर: राजधानी में खून के प्यासे बेलगाम कातिल ने मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को चाकू मारा, मौके पर तोड़ा दम
Raipur, Raipur | Sep 23, 2024 राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गुंडे-बदमाश पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. तड़के सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.