कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक की मौत
पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर में बाइक को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक 22 वर्षीय गुलफाम की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्रकरण में अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।