कानपुर: चकेरी पुलिस ने काशीराम अस्पताल के पीछे जंगल में मिले महिला के शव की घटना का किया खुलासा,डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
चकेरी पुलिस ने काशीराम अस्पताल के पीछे मिले महिला के शव की घटना का खुलासा किया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत अत्यधिक शराब पीने के बाद गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से हो गई थी। प्रकरण में साक्ष्य एकत्र कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।