कानपुर: नौबस्ता में द मूनराइस कैफे में खुलेआम चल रहा हुक्का बार, वीडियो अपलोड कर पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत
नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत द मून राइस कैफे में खुलेआम हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। हुक्का बार संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से कर दी गई ।पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी नौबस्ता को जांच और आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।