रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगर पार्टी लॉन के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।