फुलवारी: फुलवारी शरीफ में चांद दिखने के साथ ही पवित्र रमजान माह की शुरुआत
फुलवारी शरीफ में पवित्र रमजान माह का शुभारंभ की घोषणा खानकाह ए मोजिबिया से शनिवार की शाम कर दी गई। इसके साथ ही रविवार से पवित्र रमजान माह का शुभारंभ हो गया है। इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग रविवार को अपनी पहली रोजा रखेंगे शाम के वक्त इफ्तार करेंगे। इससे पहले शनिवार की रात से तरावी का शुरुआत हो जाएगा।